Site icon Bhagwa Sanatan Times

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को वादिया (काल्पनिक नाम सुनीता), निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री (काल्पनिक नाम रानी) को 22 फरवरी 2026 को नामजद अभियुक्त जावेद द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साथ ही 26 फरवरी 2026 को आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में व0 उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल व उपनिरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने परिजनों से संपर्क कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

28 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार को हरिलोक तिराहे से इक्कड़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3(क) 4,5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक ललिता चुफाल, कांस्टेबल नवीन छेत्री, कांस्टेबल अंकुर चौधरी, कांस्टेबल अरुण कोटनाला व महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट।

Exit mobile version