
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी शनिवार को प्रातः 10 बजे सीआईएसएफ कैंप परिसर, भेल रानीपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन सैनी पहुंचे। अध्यक्ष रूपचंद आजाद ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
बैठक में हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस पर मुख्य अतिथि पवन सैनी ने आश्वासन दिया कि वह हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर इस विषय में बात करेंगे और हरिद्वार में डिस्पेंसरी खुलवाने का पुरजोर प्रयास करेंगे।संगोष्ठी में राजेंद्र बाबू पुष्कर, सुभाष कपूर, राज कपूर, रवि, वीरेंद्र सिंह, मैनपाल, केपी सिंह, गिरीश प्रसाद, जगतराम, आरके शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह भंडारी, धर्मपाल सिंह, राम सिंह, ओम प्रकाश, नरेश चंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

