सीआईएसएफ कैम्प शिवालिक नगर में पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी आयोजित
हरिद्वार, 07 सितम्बर 2025
सीआईएसएफ कैम्प परिसर, शिवालिक नगर, हरिद्वार में आज पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने की।
बैठक में संगठन के सम्मानित सदस्यों ने निजी एवं सामूहिक वेलफेयर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने सदस्यों को अब तक की गई एवं आगामी कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी।
इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर संगठन अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण का आयोजन किया जाए। इस प्रस्ताव का सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
संगोष्ठी में संगठन संरक्षक राजेन्द्र बाबू पुष्कर, अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद, सचिव राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष कपूर, मेनपाल, राजकुमार रवि, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, सहसचिव हरेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, केपी सिंह, इन्द्र सिंह, जय प्रकाश, जयवीर सिंह, नरेश चौधरी, एस.डी. शर्मा, जगत राम, रणबीर सिंह, तारा प्रसाद शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

