Site icon Bhagwa Sanatan Times

साबिर पाक दरगाह: आस्था, सब्र और इंसानियत का अनमोल केंद्र

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पिरान कलियर शरीफ की पवित्र धरती पर बनी साबिर पाक दरगाह आस्था, सब्र और इंसानियत का एक अनमोल केंद्र है। यह दरगाह हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की मजार है, जो चिश्ती सिलसिले के महान सूफी संत माने जाते हैं।

“साबिर पाक दरगाह की खासियत…

यहाँ आने वालों के लिए कोई भेदभाव नहीं है। चाहे कोई हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या किसी भी धर्म का हो — इस पवित्र चौखट पर हर इंसान सिर झुकाता है। यहाँ की रूहानी फिज़ा दिल को सुकून देती है और इंसान को सब्र और भरोसे का संदेश देती है।

“दुआ और मुराद…

लो का मानना है कि जो भी सच्चे दिल से यहाँ दुआ करता है, उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। इसी वजह से हर साल हजारों-लाखों लोग यहाँ ज़ियारत के लिए आते हैं।

“उर्स का माहौल…

उर्स के समय तो यहाँ का माहौल और भी खास हो जाता है, जब दूर-दूर से आए लोग इबादत, कव्वाली और दुआओं के साथ इस पवित्र जगह को और भी रूहानी बना देते हैं।

‘साबिर पाक की शिक्षा…

साबिर पाक की शिक्षा हमें यही सिखाती है कि इंसान को हमेशा सब्र रखना चाहिए, दूसरों के साथ मोहब्बत और इंसानियत से पेश आना चाहिए और हर हाल में अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए।

“साबिर पाक दरगाह का महत्व…

यह दरगाह न केवल एक पवित्र स्थल है, बल्कि यह एक ऐसा केंद्र है जहाँ लोग अपने दिल की बातें कहते हैं और सुकून पाते हैं। यहाँ की रूहानी फिज़ा और साबिर पाक की शिक्षा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

Exit mobile version