Site icon Bhagwa Sanatan Times

सागर रघुवंशी के जन्मदिन में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे “जय श्री राम” और “सागर भाई जिंदाबाद रहें” के नारे

देहरादून:(चीफ एडिटर)युवा सेना उत्तराखण्ड प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी का जन्मदिन आज देहरादून में किसी महोत्सव से कम नहीं रहा। सुबह से ही उनके समर्थकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं का काफिला उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था।

चारों ओर “उत्तराखण्ड की आन-बान-शान – सागर रघुवंशी” और “जय श्री राम” के नारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सागर रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास ही उनकी असली ताकत है, और वे इसे जनसेवा में और भी ऊर्जा के साथ बदलेंगे।

कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों को फल और कंबल वितरित किए गए, जिससे जन्मदिन को समाजसेवा के साथ जोड़ा गया।

Exit mobile version