Site icon Bhagwa Sanatan Times

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता जैसे मूलभूत आदर्शों का संदेश देता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मूल उद्देश्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा संविधान द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Exit mobile version