Site icon Bhagwa Sanatan Times

“संविधान दिवस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रूड़की में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न”

रुड़की:(जीशान मलिक) बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रूड़की में स्थित संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर एक गरिमामय संविधान शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जिस कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र शेट (IAS) द्वारा तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

शेट ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत के लोकतांत्रिक स्वरूप की आत्मा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुता—को कार्य-व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में तहसील के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version