हरिद्वार:(चीफ एडिटर) स्वागत सामाजिक संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ज्वालापुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा. विशाल गर्ग और उनकी माता नरेश रानी गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल सहित स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित की।
डा. विशाल गर्ग ने कहा कि शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए। आर्थिक तंगी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज की जिम्मेदारी है।उन्होंने स्वागत सामाजिक संस्था की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया और आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इसमें संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी, अभिभावक और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

