Site icon Bhagwa Sanatan Times

वीरभद्र मंदिर के साधु पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वीरभद्र मंदिर के साधु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 29 जून 2026 को महंत दिगम्बर रघुवीर गिरि ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी। आरोप है कि सूरज कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने विवाद के चलते उनके गुरुभाई काशीगिरि महाराज पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें साधु गंभीर रूप से घायल हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 118(2), 191(3) व 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

मामले की गंभीरता देखते हुए SSP देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर 30 जून 2026 को मुख्य आरोपित सूरज कश्यप पुत्र संतरपाल कश्यप, निवासी वीरपुर खुर्द, नेहरूग्राम, ऋषिकेश को IDPL क्षेत्र से पकड़ा गया।पूछताछ में सूरज ने बताया कि साधु बाबा से पुराने विवाद के चलते हमला किया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुजफ्फरनगर, UP भागने की फिराक में था।

अन्य आरोपित: घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस टीम: उ0नि0 विकसित पंवार, कां0 प्रदीप कुमार, कां0 सौरभ चौहान।

Exit mobile version