Site icon Bhagwa Sanatan Times

विश्व प्रेस दिवस पर ‘भगवा सनातन टाइम्स’ ने दी पत्रकारों को बधाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘भगवा सनातन टाइम्स’ न्यूज पोर्टल परिवार की ओर से देश-प्रदेश के सभी कलम के सिपाहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

‘भगवा सनातन टाइम्स’ ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है।

संस्थान के चीफ एडिटर रोहन कुमार ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार जनहित के मुद्दों को उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। आंधी-तूफान, महामारी या युद्ध जैसे हालात में भी पत्रकार मैदान में डटे रहते हैं। उनकी यह निष्ठा और समर्पण ही समाज को सशक्त बनाता है।’भगवा सनातन टाइम्स’ ने सभी पत्रकार बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। साथ ही अपील की कि राष्ट्रहित और सनातन मूल्यों को सर्वोपरि रखकर पत्रकारिता के धर्म का पालन करते रहें।

Exit mobile version