Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम: ‘भगवा सनातन टाइम्स’ ने मेधावियों को दी बधाई, असफल छात्रों को दिया जीत का मंत्र

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद चारों ओर उत्साह का माहौल है। इस विशेष अवसर पर हरिद्वार के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘भगवा सनातन टाइम्स’ न्यूज पोर्टल ने सफल परीक्षार्थियों की उपलब्धि को सराहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संस्थान के चीफ एडिटर रोहन कुमार ने उत्तीर्ण छात्रों के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना किसी भी विद्यार्थी के जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता है।

“यह सफलता केवल छात्रों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी जीत है। छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। हमें पूरा विश्वास है कि ये युवा भविष्य में भी इसी तरह लक्ष्य निर्धारित कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।”

“असफलता से न घबराएं, दुगनी शक्ति से करें वापसी: पत्रकार जीशान मलिक!

जहाँ एक ओर सफल छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है, वहीं ‘भगवा सनातन टाइम्स’ ने उन छात्रों का भी हाथ थामा है, जो इस बार उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। संस्थान के पत्रकार जीशान मलिक ने असफल रहे छात्रों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

Exit mobile version