Site icon Bhagwa Sanatan Times

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जिलाधिकारी को पिरान कलियर की साबरी जमा मस्जिद की जर्जर हालत को लेकर सौंपा ज्ञापन  

पिरान कलियर:(रागिब नसीम) सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मुलाकात की। ज्ञापन सौंपाकर जिलाधिकारी को अगवत कराया कि पिरान कलियर में स्थित दरगाह हज़रत साबिर पाक की मस्जिद और उक्त वक्फ बोर्ड की मस्जिदों की बिगड़ती हालत पर गंभीर चिंता जताई।

आपको बताते चले कि कोरोना कल के समय यानी कि 2021 से मस्जिद का कार्य अधूरा पड़ा है। फ़ाइलें सिर्फ़ एक विभाग से दूसरे विभाग में घूम रही हैं।लेकिन ज़मीनी स्तर पर सभी कार्य ठप है।

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक की साबरी जमा मस्जिद में बरसात के समय छत से पानी टपकता है।जिससे जान का खतरा बना रहता है।जिससे नमाज़ियों को दिक्कत होती है।

हाजी फुरकान अहमद ने बताया प्रशासन से बार-बार यही मांग हम करते ही की मस्जिद का मरमत कार्य किया जाए।लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।उन्होंने कहा अगर जल्द से जल्द मस्जिद की मरम्मत और कार्य आधा अधूरा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।तो जल्द ही जन आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version