विधायक ने कहा- क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता
हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स
ज्वालापुर विधानसभा के विधायक इंजी. रवि बहादुर ने ग्राम तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर में लगभग ₹37 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
विकास कार्यों के तहत मजिस्द से कब्रिस्तान तक इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत ₹20 लाख रुपये है। साथ ही, ग्राम तेलीवाला में ₹5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली श्मशान घाट की छतरी और ₹12 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क की दीवार के निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर सभी परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा और जनता की सभी बुनियादी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विधायक ने कहा, “मैं हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीर आलम, पूर्व प्रधान जान आलम, जिला पंचायत सदस्य नदीम अली, महेंद्र कुमार, सैफ अली, आबाद, बब्बर, उल्फत, वसीम, कुर्बान अंसारी, सरफराज, पंकज कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, सनव्वर अली, शहजाद सादा, मुबारक ठेकेदार, संदीप सैनी, महरूफ सलमानी, कार्तिक बिरला, हाजी इरशाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

