Site icon Bhagwa Sanatan Times

विधानसभा चुनाव-2027: देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की एफएलसी जांच शुरू

देहरादून:(जीशान मलिक) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में ईवीएम की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर से शुरू होगी।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएलसी में ईवीएम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की तकनीकी जांच की जाएगी ताकि मशीनों का त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित हो सके।

डीएम ने बताया कि एफएलसी के बाद ईवीएम का विधानसभा वार रेंडमाइजेशन होगा और फिर प्रेक्षक की मौजूदगी में बूथ वार आवंटन किया जाएगा। इससे चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।उन्होंने सभी दलों से 23 अक्टूबर से शुरू हो रही जांच प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह देव, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई(एम), बसपा और आप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version