Site icon Bhagwa Sanatan Times

विद्युत विभाग की भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवादल का उग्र प्रदर्शन, EE कार्यालय का घेराव कर घंटों चला धरना

रूड़की:(जीशान मलिक) विद्युत विभाग में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सुराज सेवादल ने मंगलवार को रुड़की में बड़ा आंदोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और परिसर के बाहर घंटों धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभागीय कार्यों में लंबे समय से लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनहित की योजनाओं की अनदेखी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संगठन को सड़क पर उतरना पड़ा।

धरने को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र जोशी ने कहा “जनता के पैसे की लूट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो सुराज सेवादल पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा।”कार्यकर्ताओं ने मांगपत्र सौंपकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच, दोषियों के निलंबन और सभी विवादित कार्यों का सामाजिक ऑडिट कराने की मांग की। प्रदेश सचिव प्रधान मोहम्मद इंतजार ने भी भ्रष्ट अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई और जनता के लंबित कार्यों को निपटाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने में ग्राम पीरपुरा, शिकारपुर, नगला इमरती, टांडा, भावरी, नगला इमात, ठसका सहित अन्य गांवों के प्रधान और सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version