Site icon Bhagwa Sanatan Times

विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प: आदेश चौहान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) ग्राम रोशनाबाद में लंबे समय से प्रतीक्षित आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पूजा-अर्चना कर लॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इन सड़कों के बनने से रोशनाबाद के लोगों को कीचड़ और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार जनहित में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। रोशनाबाद की आंतरिक सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही उनका संकल्प है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्य शुरू कराने पर आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल, ग्राम विकास समिति के राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version