हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली तीन प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का पूजन कर शुभारंभ कराया। लगभग 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों में रावली महदूद के राजपूत विहार, शिवालिक नगर नगरपालिका के वार्ड 12 में देवनगर एवं बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना बहादराबाद तक की सड़कें शामिल हैं।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों की शुरुआत के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रावली महदूद प्रमोद पाल, ग्राम प्रधान बहादराबाद नीरज चौहान, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद गरिमा सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, सहकारी समिति चेयरमैन अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष वरूण वशिष्ठ, महामंत्री चेतन चौहान, ईश्वर चौहान, सुनील कुमार, शोभित चौहान, सूरज नेगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी क्षेत्र का विकास इसी तरह से होता रहेगा।

