
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नवोदय नगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित वृंदावन कुंज एवं श्रीराम वाटिका कॉलोनी में नवनिर्मित सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नवनिर्मित सड़कों से स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए जनसुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नगर को विकसित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद दीपक नौटियाल, कैलाश भंडारी, अवधेश रॉय, पंकज चौहान, स्वेता सिंह, दीपा सिंह, नीरज प्रेमी, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, संचित डागर, रविंद्र उनियाल, मनोज मिश्रा, बागेश्वरी, बलवंत रावत, रामनिवास गुर्जर, सुनीता जैन, आकाश पाल, शैलेश, सिद्धार्थ केशरी, यकी शर्मा, रजत अय्यर, कुलदीप, अरुण, योगेंद्र, अमिता, अतुल, पूनम, प्रीति, नेहा और सोनू सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

