Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवालिक नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकार्पण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास कार्यों की गति लगातार जारी है। जनसेवा के संकल्प के साथ पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड संख्या-9 में B-5 गली तथा वार्ड संख्या-11 में गली नं. A-11 एवं अन्य आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन नई सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में और सुधार होगा। जनता की सुविधा और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है।इस अवसर पर सभासद राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरबीर बालियान, अक्षय राणा, जावीर चौहान, संजय यादव, विनोद शर्मा, शिवपूजन, अंकित चौधरी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अभिषेक शर्मा, निरज प्रेमी, सुनील त्यागी, अनिल नैयर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version