हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिकनगर स्थित वार्ड-1 में पार्क के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता की ओर से रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के विकास को लगातार गति दे रही है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान कराना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है।
स्थानीय सभासद वीरेंद्र अवस्थी ने विधायक की विकासपरक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं और जनता के बीच सहज रूप से उपलब्ध रहते हैं। वार्ड-1 में कराए जा रहे विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।जिला निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं पूर्व सभासद अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति और उनके क्रियान्वयन के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनका आभार जताया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद पंकज चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल, अनीता वर्मा, रेखा सिंगल, रमाकांत माहेश्वरी, पवन चौहान, रविंद्र कुमार, बलराम नौटियाल, मंजू नौटियाल, कुशलवीर सिंह, अजय अरोड़ा, नरेंद्र पुंडीर, रविकांत गुप्ता, एएन उपाध्याय, हरिनाम कटियार, हरिंदर चौधरी, डीके चौधरी, ऋषिपाल मलिक, राजेंद्र दत्ता, सरदार रविंद्र, नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रभात कौशिक, प्रवीण कुमार, शिवराज सिंह, डॉ. सेठी, गौरव उपाध्याय, रामनिवास, सुनीता मेहता, पवन गर्ग, शकुंतला माहेश्वरी, कमलेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, सरोज शर्मा, सुरेश चौहान, मोहित चौधरी, आदित्य मदान, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रदीप कुमार, परमजीत, मनोज कुमार, रंजन बुटोला, रजनीश, शरद राजपूत, मणिकांत, सुरेश सिंगल सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

