Breaking
21 Apr 2026, Tue

लोकसेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के लिए निषेधाज्ञा लागू

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि लोकसेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का आयोजन दिनांक 14 मार्च, 2026 शनिवार को एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार पर दो सत्र में किया जाएगा।

“निषेधाज्ञा के आदेश…

– परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 63 लागू की जाती है।पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे।कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा।

– परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।

– परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी भी व्यक्ति एवं परीक्षार्थी को सेलुलर फोन तथा पेजर ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी।

“उल्लंघन की दंड…

– उपरोक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *