नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर संबोधित करेंगे। संसद के विशेष सत्र के दौरान पीएम मोदी का यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार आज लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण बिल पेश कर सकती है। पीएम मोदी के संबोधन के बाद बिल पर चर्चा होने की संभावना है। इस बिल के पास होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी।
आपको बता दे कि महिला आरक्षण बिल पहली बार 1996 में एचडी देवेगौड़ा सरकार के समय पेश किया गया था। इसके बाद कई बार यह बिल संसद में आया, लेकिन आम सहमति न बन पाने के कारण पास नहीं हो सका। राज्यसभा से यह बिल 2010 में पास हो चुका है, लेकिन लोकसभा में लंबित है।मोदी के संबोधन और बिल के मसौदे पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

