Site icon Bhagwa Sanatan Times

महिला आरक्षण बिल गिरने पर देहरादून में युवा सेना का प्रदर्शन, शीघ्र पारित करने की मांग

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में आज युवा सेना ने देहरादून के तिलक रोड पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

हाल ही में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक संसद में जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाया था। परिसीमन को विधेयक से जोड़ने पर सत्तापक्ष और विपक्ष में मतभेद के चलते बिल गिर गया था।

प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा, “महिला आरक्षण आधी आबादी का हक है। इसे राजनीतिक मतभेदों की भेंट चढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार बिल को बिना विवाद दोबारा लाए और शीघ्र पारित करे।”

महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी बोले, “संसद में महिलाओं की आवाज नजरअंदाज हुई तो युवा शक्ति सड़कों पर उतरेगी। यह महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार की लड़ाई है।”

महानगर महासचिव मनोज रावत ने कहा, “महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए युवा सेना मजबूती से संघर्ष करेगी। सरकार इस बिल को प्राथमिकता दे।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से महिला सशक्तिकरण के नारे लगाए। संगठन ने साफ किया कि महिला आरक्षण पर आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में गौतम बाली, शिवम् गुप्ता, आयुष पासवान, रोहित, प्रीत, अनुज, वरुण, राहुल सूद, शुभम, देवराज, शिव कुमार, विशाल पाल, राजा, अनिल पुंडीर, मोनू रावत, गुरमीत चौहान समेत कई युवा सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version