Site icon Bhagwa Sanatan Times

लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी ने दहन के लिए तैयार कराए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

देहरादून:(ज़ीशान मलिक) दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में दहन के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार कर खड़े कर दिए गए हैं।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दशहरा मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दशहरे वाले दिन परंपरागत रूप से रावण दहन के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version