Site icon Bhagwa Sanatan Times

रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुड़की:(ज़ीशान मलिक)रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

𝗖𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗦𝗰𝗲𝗻𝗲 𝟭𝘀𝘁-

शाहिद खान निवासी ईमली रोड रूडकी क्षेत्र बेटी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुसे और चाँदी के ज्वैलरी, ₹6000/- नगदी और यहां तक कि गेट के अंदर खड़ी मोटर साइकिल भी ले उड़े इतना ही नहीं।

𝗖𝗿𝗶𝗺𝗲 𝗦𝗰𝗲𝗻𝗲 𝟮𝗻𝗱-

शेरकोठी पठानपुरा रूडकी निवासी मोहतसीम के मकान के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने घर से चांदी की ज्वैलरी, नगदी और घर में रखे 04 मोबाइल फोन पर अपना हाथ साफ कर लिया।

𝗙.𝗜.𝗥. 𝗥𝗲𝗴𝗶𝘀𝘁𝗲𝗿𝗲𝗱-

उक्त शिकायतों पर कोतवाली रुड़की में क्रमशः मु0अ0सं0 196/25 व 197/25 पंजीकृत किया गया। इन वारदात की जानकारी मिलने पर SSP परमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से फोन के माध्यम से बात कर मामलों के जल्द खुलासे के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

𝘾𝙪𝙡𝙥𝙧𝙞𝙩 𝙎𝙚𝙖𝙧𝙘𝙞𝙣𝙜 & 𝘼𝙧𝙧𝙚𝙨𝙩𝙞𝙣𝙜-

खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को इकट्ठा करते हुए, उन्हे मामले में मदद के निर्देश दिए गए तथा कड़ी मेहनत और लगन का मुजायरा पेश करते हुए। आज वारदात से जुड़े 03 शातिर चोरो को नहर पटरी ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों का नाम पता
1- अब्दुल सबूर पुत्र आमिर सिद्दकी नि० मौ० खानका थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ०प्र० हॉल नि० पठानपुरा कोतवाली रुड़की हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,
2- मौहम्मद हुसैन पुत्र मौहम्मद असगर नि० ईदगाह रोड़ रौशन कॉलोनी निकट वक्फ दारूलूम थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष,
3- मौ० अलीशान पुत्र स्व० शमशाद नि० मौ० छोटी खानका थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ०प्र० उम्र 19 वर्ष

आरोपियों से बरामदगी
1. मोटर साईकिल स्पेलडर
2. बैग गुलाबी रंग
3. एक मोबाईल फोन सैमसंग कम्पनी
4. एक मोबाईल फोन एम आई सिलवर रंग,
5. एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी,
6. एक एप्पल कम्पनी का सिल्वर रंग का मोबाईल फोन
7. 04 कंगन, 02 पचांगले एवं 01 जोड़ी पायल एक जोड़ी पायल सफेद धातु की
8. नगदी 1250 रूपये
9. घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 टीवीएस रेडिऑन मोटर साईकिल संख्या UP11CW 0634

रूड़की पुलिस टीम मे शामिल
1.प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव
2.व0उ0नि0 विनोद थपलियाल
3.उ0नि0 आनन्द मेहरा
4.अ0उ0नि0 अषाढ़ सिंह पंवार
5.हे0का0 विपिन कुमार
6.हे0का0 नूर हसन
7.हे0का0 प्रवीन चौधरी
8.हेकानि0 मनमोहन भंडारी
9.का0 लईक अहमद

Exit mobile version