Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की पुलिस ने गोकशी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक) शुक्रवार को गोवंश संरक्षण स्क्वाड व कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरासी स्थित नदीम के घर पर गौकशी हो रही है इस सूचना पर तत्काल गो संरक्षण स्क्वाड व रुड़की पुलिस टीम का गठन किया गया। तथा सर्च अभियान हेतु भेजा गया।जिसके फलस्वरुप अभियुक्त नदीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को मौके से 13.71 किलो ग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

मोके से गौकशी करने के उपकरण भी बरामद किये गये  मौके से अन्य अभियुक्त रात्रि होने के कारण फरार हो गये। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर गोवंश संरक्षण अधि0 मे अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

“गिरफ्तार अभियुक्त…

नदीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम जोरासी कोटा रोड की जनपद हरिद्वार।

“बरामद की क्या माल…

1- 13.71 किलो ग्राम गोमांस

2-पशु कटान उपकरण

“पुलिस टीम/गो स्क्वाड…

1- उ0नि0 शरद सिंह

2- कांस्टेबल 28 प्रवीण कुमार

3- हे0कानि0 356 सुनील सैनी

4. कांस्टेबल 706 पवन कुमार

5. महिला कांस्टेबल 129 लखमीरी

6. कांस्टेबल 1310 अनूप।

Exit mobile version