Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की गंगा नहर में कूदे युवक का शव 2 दिन बाद आसफनगर झाल से बरामद

रुड़की:(जीशान मलिक)कोतवाली रुड़की क्षेत्र में 28 मई को गंगा नहर में कूदे 28 वर्षीय युवक का शव शनिवार को मंगलौर के आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

28 मई 2026 को किरण कुमार कश्यप पुत्र स्व. ज्ञानचंद, निवासी गली नंबर 20, कृष्णा नगर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार ने कोतवाली रुड़की में सूचना दी थी कि उनका 28 वर्षीय पुत्र निक्की कश्यप संभवत: पीर बाबा के पास गंगा नहर में कूद गया है। सूचना पर कोतवाली रुड़की में गुमशुदगी क्रमांक 30/26 दर्ज की गई थी। मामले की जांच व तलाश अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पंवार कर रहे थे।

30 मई 2026 को गुमशुदा निक्की कश्यप पुत्र किरण कुमार का शव आसफनगर झाल, मंगलौर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

Exit mobile version