Site icon Bhagwa Sanatan Times

बेड़पुर गांव में हर तरफ चीख पुकार बेशुद्ध परिवार,होटल संचालक के बेटे का शव आसफ़नगर झाल से बरामद

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेड़पुर गांव में होटल संचालक के बेटे की हत्या 6 सितंबर की रात को की गई थी।उसके हत्यारों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर नहर में डाल दिया था।आज सुबह असफनगर झाल पर अनवर का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सूचना परिजनों को दी गई।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में भेजा है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है।इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अनवर का शव बरामद हो गया है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

पैसे के लालच में आकर की थी अनवर की हत्या 

दोनों आरोपियों ने पहले देखा क्राइम पेट्रोल फिर की हत्या अनवर की हत्या करके अनवर के परिजनों से फोन कॉल के द्वारा 25 लाख रुपए देने को कहा और फोन पर कहा अगर इसे जिंदा देखना चाहते हो तो तुरंत 25 लाख का इंतजाम कर लो।

आपको बताते चले कि हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाते समय मुख्य आरोपी की बाइक में पंचर हो गया था उसके बाद उसने अपने साथी को फोन किया और उसे बोला एक ई रिक्शा लेकर आजा फिर उसका साथी मौके पर ई रिक्शा लेकर पहुंचा। रिक्शा की मदद से दोनों आरोपियों ने शव को नहर में धकेल दिया।

और फिर उसके बाद दोनों आरोपी पिरान कलियर में स्थित साबिर पाक की दरगाह के मेले में घूमने लगे।कल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Exit mobile version