Site icon Bhagwa Sanatan Times

“रुड़की के तुषार अरोड़ा बने “पॉलिटिक्स एंड डिसएबिलिटी फोरम” के उत्तराखंड राज्य समन्वयक”

रुड़की:(जीशान मलिक)रुड़की निवासी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तुषार अरोड़ा को राष्ट्रीय संगठन “पॉलिटिक्स एंड डिसएबिलिटी फोरम” द्वारा उत्तराखंड राज्य समन्वयक (State Head) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 10 नवम्बर 2025 से प्रभावी होगी।

आपको बता दें कि तुषार अरोड़ा अब राज्य स्तर पर संगठन की विभिन्न सामाजिक एवं जनहित योजनाओं का संचालन एवं समन्वयन करेंगे। उनका प्रमुख कार्य दिव्यांग जनों से संबंधित नीतियों, अधिकारों और राजनीतिक सहभागिता को सशक्त बनाना रहेगा।

संगठन के डेटा लीड शुभम जाधव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि तुषार अरोड़ा जैसे युवा और संवेदनशील कार्यकर्ता की भागीदारी से उत्तराखंड में दिव्यांग अधिकारों और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य और अधिक प्रभावी होगा।

“नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तुषार अरोड़ा ने कहा…

मुझे यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं संगठन का आभारी हूं। मैं उत्तराखंड में दिव्यांग जनों की आवाज़ को मज़बूती से उठाने और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।

पॉलिटिक्स एंड डिसएबिलिटी फोरम एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में दिव्यांग जनों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करता है।

Exit mobile version