
रुड़की:(जीशान मलिक) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर सिमरन ने अपने भाई धैर्य की कलाई पर राखी बांधकर उसके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। धैर्य ने भी अपनी बहन की रक्षा और हर सुख-दुख में उसका साथ निभाने का संकल्प लिया।
राखी बांधने के बाद भाई-बहन ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। सिमरन ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है, जिसमें प्यार, विश्वास और अपनापन हमेशा बना रहता है।
वहीं धैर्य ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने अपनी बहन की हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वादा किया।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर दोनों के बीच दिखाई दिया स्नेह हर किसी के लिए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बना।

