Site icon Bhagwa Sanatan Times

राशिद अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भीम आर्मी ने बनाया उत्तराखंड प्रदेश सचिव

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन के विस्तार को लेकर उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पिरान कलियर के वार्ड नंबर-4 निवासी राशिद अली को उत्तराखंड प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने 27 अगस्त 2026 को राशिद अली की नियुक्ति की। पत्र में कहा गया है कि बहुजन महापुरुषों, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और साहब कांशीराम की विचारधारा ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ को आगे बढ़ाने तथा संगठन के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन ने उम्मीद जताई कि राशिद अली संगठन की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। यह नियुक्ति भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के नेतृत्व में की गई है।

राशिद अली को प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन का विस्तार जमीनी स्तर तक और मजबूत होगा।

Exit mobile version