पिरान कलियर:(जीशान मलिक) बुधवार को भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भीम आर्मी ने एक बार फिर गुलज़ार चौधरी पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें फिर दोबारा सर्वसम्मति से पिरान कलियर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष हरिद्वार भीम आर्मी किरत कर्णवाल द्वारा की गई।
भीम आर्मी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष किरत कर्णवाल ने कहा कि गुलज़ार चौधरी लंबे समय से समाज की सेवा कर रहे है और समाज के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं।और उनकी नियुक्ति से भीम आर्मी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष बनने पर गुलज़ार चौधरी ने भगवा सनातन टाइम्स के मिडिया प्रभारी जीशान मलिक से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से कलियर में संगठन का विस्तार करेंगे। नियुक्ति पर उन्होंने भीम आर्मी की प्रदेश एवं जिले की कार्यकारणी का धन्यवाद किया।आगे उन्होंने कहा की दलित, पिछड़ों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आगे उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में पिछड़े दलितों पर जो अत्याचार हो रहे हैं। उनके खिलाफ आवाज़ बुलंद करना एवं पीड़ित परिवारों का सहयोग करना वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

