Site icon Bhagwa Sanatan Times

राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा प्रभारी, बांसुरी स्वराज को बनाया सह-प्रभारी

देहरादून:(रागिब नसीम) भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति की गई है। राम माधव पहले भी संघ और भाजपा संगठन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।नियुक्ति के बाद प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Exit mobile version