चंपावत:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्योत्सव और दीपावली के अवसर पर होटल देवदार वैली, चंपावत में वरिष्ठ पत्रकारों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया।गोष्ठी में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और देवभूमि उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास, राज्य की संस्कृति और समाज निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड विकास के नए शिखरों को छू रहा है, जिसमें मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। वरिष्ठ पत्रकारों ने राज्य स्थापना के बाद प्रदेश द्वारा तय किए गए सफर की समीक्षा की और भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए।गोष्ठी का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने देवभूमि के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित प्रेस मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।


