Site icon Bhagwa Sanatan Times

राजकीय महाविद्याल मरगुबपुर में स्वैच्छिक रक्तदान के शिविर का किया गया आयोजन

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार के मरगुबपुर महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान के शिविर का किया गया आयोजन.जिसमें छात्र_छात्राओं,ग्रामीणों एवं अध्यापकों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया. और रक्तदान करके देश हित में मानवता के लिए अच्छा काम किया.

मुख्य अतिथि विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है.

खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है.नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है.जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है. उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है.

साथ ही विधायक रवि बहादुर ने भी बताया ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए रक्तदान करने के लिए हम लोगों को आगे आना चाहिए. इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी रक्तदान सबसे बड़ा दान है और पुण्य का काम भी.

इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ व मेडिकल राजकीय अस्पताल टीम एवं तालिब (ACHF)मानसी पब्लिक हेल्थ आदि ग्रामीणों एवं विद्यालय के छात्रों ने भरपूर संयोग किया।

Exit mobile version