हरिद्वार (चीफ एडिटर): भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) ने राकेश कुमार राजपूत को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल स्वामी नाथ जायसवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 09 जुलाई 2026 को की गई।
राकेश कुमार राजपूत की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और उत्तराखण्ड में मजदूर हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे राज्यभर में संगठन को सशक्त बनाने, श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने राकेश कुमार राजपूत को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इंटक उत्तराखण्ड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और श्रमिकों के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

