Site icon Bhagwa Sanatan Times

रहमतपुर में हंस हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)रहमतपुर गांव में बुधवार को हंस हॉस्पिटल हरिद्वार के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए।शिविर का आयोजन समाजसेवी मास्टर तालिब/सलारूद्दीन की बैठक पर किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। इस दौरान लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर मास्टर तालिब ने बताया कि शिविर आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग समय पर आंखों की जांच नहीं करा पाते। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं।उन्होंने हंस हॉस्पिटल हरिद्वार की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Exit mobile version