पिरान कलियर/कानपुर:(जीशान मलिक) उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर “I Love Muhammad” पोस्ट किया, जिस पर यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने सवाल खड़े कर दिए हैं। समुदाय के लोग पूछ रहे हैं – “क्या पैग़ंबर मोहम्मद से मोहब्बत जताना अपराध है?”
इस घटना के बाद देशभर के मुसलमानों में आक्रोश फैल गया है। जुम्मे की नमाज के बाद पिरान कलियर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और “I Love Muhammad” के नारे लगाए।
लोगों ने साफ कहा कि यह कार्रवाई मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिश है। उनका कहना है कि अगर नबी-ए-करीम से मोहब्बत जताना जुर्म है, तो वे यह जुर्म जिंदगीभर करते रहेंगे। “जब तक सांस है, हमारा नारा रहेगा – I Love Muhammad” की गूंज से पिरान कलियर की गलियां गूंज उठीं।
इस पूरे मामले पर स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विरोध दर्ज कराया जा रहा है और लोग प्रशासन से कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

