Site icon Bhagwa Sanatan Times

मौसम विभाग के अलर्ट से मचा हड़कंप, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मौसम विभाग के अलर्ट से मचा हड़कंप, प्रशासन हाई अलर्ट पर

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

4 अगस्त 2025 – आसमान में मंडरा रहे काले बादलों ने आज हरिद्वार की हवा में सिहरन भर दी है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट ने जिले में चिंता की लहर दौड़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मोर्चा संभालते हुए पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

बाढ़ नियंत्रण चौकियां 24×7 सक्रिय कर दी गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के हर संकेत पर नजरें गड़ी हुई हैं। फील्ड अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं, फोटो और वीडियो के जरिए हालात की पल-पल की रिपोर्ट जिलाधिकारी तक पहुंचा रहे हैं। किसी भी क्षण बारिश का कहर जनपद को अपनी गिरफ्त में ले सकता है।

संवेदनशील घाटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में तनाव की स्थिति है। प्रशासन ने जल निकासी के इंतजाम पुख्ता करने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन खतरे की घड़ी कब दस्तक देगी, कोई नहीं जानता।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी हर दिशा-निर्देश का पालन करें। हालात बिगड़ने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

हर किसी की नजर अब आसमान की ओर टिकी है… क्या अगला पल राहत लाएगा या तबाही का तूफान? हरिद्वार सांसें थामे इंतजार कर रहा है।

Exit mobile version