Site icon Bhagwa Sanatan Times

मौसम का बदला मिजाज,एक जिले में 31 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

देहरादून:(जीशान मलिक) वर्तमान मौसम की स्थिति एवं संभावित खराब मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 31 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version