अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक,पत्रकार समाज ने जताया दुख
मुरादाबाद, 15 जून 2025
अहमदाबाद में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों व पत्रकारों के परिजनों की आत्मा की शांति के लिए यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
यह शोकसभा यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुहम्मद जान तुर्की के ख्वाजा नगर स्थित निवास पर आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थित पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ यह विमान हादसा अत्यंत हृदयविदारक है, जिसने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारी नाजिम मंसूरी के बड़े भाई डॉक्टर शाहिद हुसैन मंसूरी, नासिर तुर्की के साले इमरान हनीफ और रामपुर के वरिष्ठ पत्रकार अफ़ाक़ अहमद खान की माता के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी दिवंगत आत्माओं की मगफिरत के लिए विशेष दुआएं की गईं।
शोकसभा में मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की, जिला अध्यक्ष रईस शेख, शाहनवाज नकवी, शाहरुख हुसैन, नईम चौधरी, मोहम्मद नासिर पाशा, एडवोकेट मेराज आलम, सरफराज खान, मोहम्मद नदीम, शहवेज अंसारी, शफीक अहमद, मुहम्मद नक़ी, मोहसिन खान, मोहम्मद रुशन तुर्की, रामपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

