Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड जिला नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित जनपद के विभिन्न पत्रकारों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद खुशदिल, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय एवं सहयोगात्मक रहा। उनके आकस्मिक निधन से सूचना विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी के साथ-साथ एक संवेदनशील और अच्छे इंसान को भी खो दिया है। उनका निधन विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि जोशी अपने मधुर व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और सहयोगी कार्यशैली के कारण पत्रकारों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Exit mobile version