Site icon Bhagwa Sanatan Times

मंगलौर में ऑपरेशन प्रहार: 12 बोर तमंचे व 2 कारतूस संग युवक गिरफ्तार 

मंगलौर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) एसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को दबोचा है। चेकिंग में फंसा आरोपी प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर कस्बा मंगलौर क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 अदद 12 बोर तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावेज उर्फ पिंटू पुत्र शाहिद, निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।मुकदमा दर्ज, जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मंगलौर में मु0अ0सं0 331/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ कर हथियार की सप्लाई चेन खंगाली जा रही है।

गिरफ्तारी टीम: हे0का0 अमित शर्मा, का0 उत्तम सिंह।

Exit mobile version