हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर चल रहे भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में बुधवार रात भोजपुरी नाइट का भव्य आयोजन हुआ। इंडियन आइडल फेम राधा श्रीवास्तव ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं प्रसिद्ध कथावाचक करुणेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्ड 13 नवोदय नगर के सभासद दीपक नौटियाल एवं सुधांशु राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति ने अतिथियों का फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राकेश चौहान, अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, सचिव परमाल सिंह, कोषाध्यक्ष परवीन बरदिया, सांस्कृतिक संयोजक संतोष साहू सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि 5 नवंबर को सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड के लोकप्रिय गढ़वाली गायक अमित खरे एवं मंजू नौटियाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने हरिद्वारवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की।समिति ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और लोककला को बढ़ावा देने का साझा मंच है।


