Site icon Bhagwa Sanatan Times

भेल वर्क्स यूनियन HMS कार्यालय में संस्थापक सदस्य कॉमरेड भगवती प्रसाद ओझा को श्रद्धांजलि

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भेल वर्क्स यूनियन HMS कार्यालय, सेक्टर-1 में संगठन के संस्थापक सदस्य आदरणीय कॉमरेड भगवती प्रसाद ओझा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सायं 4 बजे किया गया।

सभा का संचालन HMS फ़ेडरेशन महामंत्री मनीष सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेम चन्द सिमरा ने स्वर्गीय ओझा के विचारों को साझा किया। संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा की जानकारी वशिष्ठ व फाउंडर सदस्य एम.पी. सिंह ने दी। वहीं हंसराज कटारिया ने ओझा के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही ओझा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में अशोक शर्मा, पूर्व साथी मुकेश, वीरेंद्र, जयदेव नेगी, के.पी. सिंह, प्रताप, सुबोध, ओमप्रकाश, फाउंड्री महामंत्री अर्जुन सिंह, हेमु, महामंत्री मोहित शर्मा, अध्यक्ष संदीप मलिक, सामुदायिक केंद्र सचिव अरुण कुमार, सचिन राठी, नरेश नेगी, पवन, नीरज बघेल, बालेन्द्र, राजीव, प्रवेन्द्र, ललित, सुनील, भानु यादव, नरेन्द्र, संजीत, नरेश सैनी, रविकांत सैनी, दीपक, प्रवीण, विवेक नेगी, गौरव सैनी, विशेष, कृष्ण समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version