हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हरिद्वार उपनगरी में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवारों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर एटक यूनियन ने नगर प्रशासक भेल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण की मांग की है।ज्ञापन में यूनियन ने आवासों के आसपास पड़े हार्टिकल्चर वेस्ट को हटवाने, जर्जर सड़कों के नवीनीकरण, पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण, आवासों की मरम्मत सामग्री की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
यूनियन ने कहा कि ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण किए बिना पोर्टल पर बंद न किया जाए, शिकायतों के समाधान के लिए समय-सीमा तय हो और मैदानों का आयोजन के बाद उचित रखरखाव किया जाए। इसके अलावा पेयजल पाइप लाइन लीकेज का स्थायी समाधान, आवासों में पेंटिंग, बिजली और अन्य मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर कराने और नव नियुक्त कर्मचारियों के आवासों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।एटक यूनियन ने कहा कि भेल उपनगरी केवल रहने की जगह नहीं बल्कि हजारों परिवारों का घर है, यहां स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क और आवासों की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है।इस दौरान एटक अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी, नरेश सिंह, विकास कुमार, नरेश नेगी, गोपाल शर्मा, रोहित सिंह, नरेश सैनी, अजीम खान, जितेंद्र चहल आदि मौजूद रहे।


