भावभीनी विदाई समारोह: 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में दो कर्मठ कार्मिकों का सम्मान
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
30 अप्रैल 2025 — 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब अपर प्लाटून कमांडर रामानंद नौटियाल एवं कूक बसंत राय को उनकी 40 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह की अध्यक्षता सेनानायक तृप्ति भट्ट, आईपीएस ने की। उन्होंने दोनों कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुखद भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “ नौटियाल एवं राय की समर्पित सेवा पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणा है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे और दोनों सम्मानित कार्मिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। समारोह में भावनात्मक माहौल रहा, जहां सहकर्मियों ने दोनों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
