Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारतीय किसान यूनियन एकता ने की नियुक्तियाँ — सुशील जैसवाल जिला सचिव, राव अरशद ग्राम अध्यक्ष बने

पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक):भारतीय किसान यूनियन एकता के रूड़की कार्यालय पर शनिवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूती देने और किसान हितों को बेहतर ढंग से उठाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुशील जैसवाल को जिला सचिव और राव अरशद को ग्राम अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

संगठन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी ने कहा कि दोनों ही नियुक्त व्यक्ति लंबे समय से किसान हितों के लिए कार्य कर रहे हैं,तथा समाज की सेवा भी कर रहे हैँ।और उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई गई।

Exit mobile version