Site icon Bhagwa Sanatan Times

अब्दुल करीम बने भारतीय किसान यूनियन एकता के तहसील अध्यक्ष ज्वालापुर ओर नदीम गुर्जर ग्राम सचिव नियुक्त  

हरिद्वार:(जीशान मलिक) भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय हरिद्वार में जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई।संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए पदाधिकारियों की पदोन्नति की गई। युवा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम को उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते तहसील अध्यक्ष ज्वालापुर के पद पर मनोनीत किया गया। इसी क्रम में नदीम गुर्जर को ग्राम सचिव सलेमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदोन्नति की घोषणा होते ही कार्यालय में खुशी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी ने कहा कि संगठन में उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा जो मेहनत से काम करेंगे।इस आयोजित बैठक में यह कड़ा निर्णय भी लिया गया कि जो कार्यकर्ता संगठन की बैठकों और आंदोलनों में रुचि नहीं ले रहे हैं और निष्क्रिय हैं, उन्हें अगली बैठक में संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा।

इस मौके पर सऊद पठान, अब्दुल करीम, अमजद अली, नदीम गुर्जर, मोहम्मद उमर, मुस्तफा, अक्षय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन भारतीय किसान यूनियन एकता जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी जिंदाबाद और जय जवान जय किसान के नारों के साथ हुआ।

Exit mobile version