Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारतीय किसान यूनियन एकता ने सोयब को बनाया ग्राम अध्यक्ष 

पिरान कलियर:(मीडिया प्रभारी जीशान मलिक/जावेद अली) भारती किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जावेद अली के रहमतपुर कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें ग्राम मेंहवद कला के सोयब को भारतीय किसान यूनियन एकता का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रुड़की तहसील अध्यक्ष जावेद अली ने कहा सोयब लंबे समय से किसान हितों के लिए संघर्षरत हैं और निडरता से किसानों की आवाज उठा रहे हैं। जिसके चलते वे जनप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने हमेशा गांव, किसान और मजदूर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

ग्राम अध्यक्ष बनने के बाद सोयब ने कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी। उन्होंने संगठन का विस्तार करने और इसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन एकता जिंदाबाद एडवोकेट फरमान त्यागी जिंदाबाद सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने मिलकर लगाए नारे।

इस गोष्ठी में अब्दुल करीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, रुड़की तहसील अध्यक्ष जावेद अली, रुड़की तहसील मीडिया प्रभारी जीशान मलिक,नदीम आसिफ दानिश नावेद परतोस कश्यप अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version